रांची नगर निगम चुनाव में सियासी हलचल तेज हो गई है। मेयर पद के उम्मीदवार सुनील फकीरा कच्छप और राजेन्द्र मुंडा ने आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद अपना नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया।
दोनों उम्मीदवारों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय संगठनात्मक हित और पार्टी की रणनीति को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद की उम्मीदवार रोशनी खलखो को आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा कर दी है। बीजेपी के इस समर्थन के बाद अब मेयर चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दोनों उम्मीदवारों के मैदान से हटने और रोशनी खलखो को बीजेपी के समर्थन मिलने से चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।