केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्र संस्कार की महत्वाकांक्षी योजना जी राम जी की खूबियों के बारे में बताया।वही इस योजना को लेकर कांग्रेस द्वारा लगातार किए जा रहे दुष्प्रचार पर पार्टी को आड़े हाथों भी लिया। रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि जी राम जी योजना में केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि पहले इस योजना के तहत ग्रामीणों को 100 दिन का रोजगार मिलता था जबकि जी राम जी योजना के तहत ग्रामीणों को 125 दिन के जॉब की गारंटी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा इस योजना में केंद्र सरकार ने स्वीकृत राशि के आकार को भी बढ़ाया है। रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि जी राम जी योजना में 17 हजार करोड रुपए अधिक राशि का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिर्फ योजना का नाम ही नहीं बदला है बल्कि इसे पहले की अपेक्षा और अधिक पारदर्शी भी बनाया है।