बुंडू स्थित रमेश सिंह मुंडा इंटर महिला महाविद्यालय परिसर में आज एक साथ दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने शहीद रमेश सिंह मुंडा की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इसी कार्यक्रम में झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित स्वरोजगार योजना का भी उद्घाटन किया गया। इस योजना के माध्यम से छात्राओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षकगण और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मौके पर छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई, जिससे पूरा आयोजन उत्साह और गरिमा के माहौल में संपन्न हुआ। प्रतिमा अनावरण और योजना के शुभारंभ को लेकर महाविद्यालय परिसर में खासा उत्साह देखने को मिला।