Ranchi: झारखंड में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य की सुरक्षा व प्रशासनिक तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज 20 मार्च को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है।
इस अहम बैठक की अध्यक्षता राज्य की डीजीपी द्वारा की जा रही है। बैठक का मुख्य उद्देश्य 23 मार्च को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक से पहले राज्य की तैयारियों को अंतिम रूप देना है।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में झारखंड से जुड़े कुल 69 महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इन मुद्दों में सुरक्षा व्यवस्था, नए आपराधिक कानूनों का लागू होना और प्रशासनिक समन्वय जैसे अहम विषय शामिल हैं।
बैठक को काफी संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि इसमें लिए गए निर्णय आगामी केंद्रीय बैठक में राज्य की रणनीति को मजबूत आधार देंगे।