Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
रातू में जंगली हाथी का हमला, युवक की कुचलकर मौत
Crime

रातू में जंगली हाथी का हमला, युवक की कुचलकर मौत

Administrator
Administrator
Author
March 2, 2026 27 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

रातू (रांची): थाना क्षेत्र के चितरकोटा बड़का टोली में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जंगली हाथी के हमले में 45 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान सुबोध खलखो (45 वर्ष), निवासी चितरकोटा बड़का टोली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव के पास एक जंगली हाथी के पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे देखने के लिए जुट गए थे। इसी दौरान सुबोध खलखो, जो कथित तौर पर शराब के नशे में थे, हाथी के काफी करीब जाने लगे।

ग्रामीणों ने उन्हें रोकने और समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी। बताया जा रहा है कि वह हाथी के नजदीक पहुंचकर उसे ललकारने लगे। अचानक हाथी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए उन पर हमला कर दिया और कुचल दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना प्रभारी रामनारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

वन विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.