Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
रामगढ़ में हथियार के साथ अपराधी सुजीत डोम गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 8 गोली बरामद
Crime

रामगढ़ में हथियार के साथ अपराधी सुजीत डोम गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 8 गोली बरामद

Administrator
Administrator
Author
March 7, 2026 8 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ramgarh: रामगढ़ जिले के पतरातु थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान रिवरसाइड बुधबाजार निवासी सुजीत राम उर्फ सुजीत डोम के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल, 8 जिंदा गोली और एक खाली मैगजीन बरामद किया है।

मामले की जानकारी देते हुए पतरातु एसडीपीओ ने बताया कि रामगढ़ एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि 4 मार्च को होली के दिन आपसी विवाद के दौरान सुजीत डोम पिस्टल दिखाकर लोगों में दहशत फैला रहा था। इसके बाद वह क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों के बीच भय का माहौल बना रहा था।

सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने बीती रात सुजीत डोम के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने हथियार और गोलियां अपने कमरे में रखे चादर के बक्से में छिपा कर रखी हैं। आरोपी की निशानदेही पर बक्से से एक देशी पिस्टल, 8 गोली और एक मैगजीन बरामद की गई।

इस मामले में पतरातु (भु०) थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार सुजीत राम उर्फ सुजीत डोम का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पतरातु थाना में करीब आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.