Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन समारोह
Home

राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन समारोह

Administrator
Administrator
Author
February 26, 2026 11 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

जमशेदपुर (कदमा): मरीन ड्राइव (कदमा) स्थित प्रस्तावित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की विशेष उपस्थिति रही।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक पुरोहितों ने विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिलापट्ट का अनावरण कर केंद्र की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में सांसद बिद्युत बरन महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भव्य केंद्र ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसका संचालन श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘जय जगन्नाथ’ का उद्घोष करते हुए कहा कि देश-दुनिया में स्थापित संस्थाएं केवल भवन नहीं होतीं, बल्कि वे समाज, संस्कृति और मानव जीवन को दिशा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समन्वय का जीवंत प्रतीक बनेगा। मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट की सोच और पहल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह केंद्र एक भव्य स्वरूप लेगा।

कार्यक्रम में टी वी नरेंद्रन (सीईओ एवं एमडी, टाटा स्टील), मैनेजिंग ट्रस्टी एस के बेहरा, ट्रस्टी मनोरंजन दास एवं श्रीधर प्रधान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस भूमि पूजन के साथ ही जमशेदपुर में एक नए आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी गई, जो आने वाले समय में श्रद्धालुओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.