Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
वीर सोरेन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जिलिंगगोड़ा में उमड़ा जनसैलाब
Home

वीर सोरेन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जिलिंगगोड़ा में उमड़ा जनसैलाब

Administrator
Administrator
Author
February 26, 2026 12 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

सरायकेला: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सरायकेला जिले के जिलिंगगोड़ा गांव में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन रहा। मुख्यमंत्री इस दौरान काफी भावुक नजर आए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिलिंगगोड़ा पहुंचकर दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने चंपई सोरेन और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दुखद घड़ी में धैर्य बनाए रखने का ढांढस बंधाया।

अंत्येष्टि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नम आंखों से ग्रामीणों ने वीर सोरेन को अंतिम विदाई दी। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि बर्फ में खेलने के बाद होटल लौटते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.