Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026: मतगणना की तैयारी पूरी, कल होगी काउंटिंग
Home

हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026: मतगणना की तैयारी पूरी, कल होगी काउंटिंग

Administrator
Administrator
Author
February 26, 2026 10 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Hazaribagh: नगर निगम चुनाव 2026 के तहत कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र का उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश नियंत्रण, बैरिकेडिंग, मीडिया सेंटर, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और बैठने की व्यवस्था समेत मतगणना कर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी कर ली गई हैं।

ज्ञात हो कि हजारीबाग नगर निगम के 36 वार्डों में मतदान संपन्न होने के बाद 27 फरवरी को मतगणना निर्धारित है। मतगणना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।

मीडिया कर्मियों के लिए बाजार समिति परिसर में अलग से मीडिया सेंटर बनाया गया है, जहां तक ही वे मोबाइल फोन ले जा सकेंगे। उपायुक्त ने मतगणना से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मतगणना के दिन विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

चुनाव सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.