Ranchi: Jharkhand की राजधानी Ranchi में मंत्रियों द्वारा रिक्शा से विधानसभा पहुंचकर किए गए विरोध प्रदर्शन पर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरे प्रदर्शन को दिखावा और नौटंकी करार दिया है।
राज्य के नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने सरकार के इस विरोध पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों या आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास एक महीने तक के लिए पर्याप्त भंडार मौजूद है और स्टोरेज क्षमता बढ़ाने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चाहे कोरोना संकट रहा हो या वैश्विक युद्ध जैसी परिस्थितियां, प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। मरांडी ने तंज कसते हुए कहा कि देश की प्रगति देखकर कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है।
मंत्रियों के रिक्शा से विधानसभा पहुंचने पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि अगर मंत्री रोज रिक्शा से आएं तो इससे झारखंड का भला होगा। इससे उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और अखबारों में उनकी तस्वीरें भी छपती रहेंगी।
वहीं बीजेपी विधायक Neera Yadav ने भी गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। मंत्रियों का रिक्शा से आना सिर्फ एक दिखावा है, जिससे कांग्रेस का असली चरित्र सामने आता है।