झारखंड सरकार ग्रामीण विकास और बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज दुमका के माननीय सांसद श्री नलिन सोरेन जी ने शिकारीपाड़ा प्रखंड के कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। सांसद नलिन सोरेन जी ने सबसे पहले चायपानी से मसनिया तक लगभग 6 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क शिकारीपाड़ा के दुर्गम जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों से होकर गुजरती है, जो वर्षों से जर्जर अवस्था में थी। स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग के नव-निर्माण की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने जनता की इस मांग को पूरा किया और अब यह सड़क सुदृढ़ एवं सुरक्षित रूप से बनकर ग्रामीणों को सुविधा प्रदान करेगी।
इसके अलावा सांसद ने हरिपुर से सरसाजोल मार्ग पर जोरिया नदी के समीप दो उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इन पुलों के निर्माण से न सिर्फ यातायात सुगम होगा बल्कि आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासित केंद्र से झारखंड को जितनी मदद मिलनी चाहिए, वह समय पर नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र झारखंड की उपेक्षा न करे और राज्य का राजस्व समय पर मिल जाए, तो झारखंड के पास इतनी क्षमता है कि यहां कोई भी सड़क या पुल जर्जर स्थिति में नहीं रहेगा।
मौके पर सांसद के साथ दुमका जिला परिषद अध्यक्षा जोएस बेसरा जी , जिला प्रवक्ता झामुमो अब्दुल सलाम अंसारी , प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम , संघठन सचिव सत्यनारायण हेम्ब्रम , सचिव प्रभुनाथ हांसदा , केंद्रीय समिति सदस्य जोसफ हेम्ब्रम , प्रखंड कोषाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी , साइमन दा , बिनय , गब्रिएल जी, अनिल जी, राजीव लोचन , मनोज मुर्मू , अब्दुल अजीज, भबतारण गोस्वामी, असलम अंसारी, संटू सिंह , रजनीश कुमार , मुस्तफा अंसारी, संजोग सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण समेत पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारीगण मौजूद थे।