झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उत्तराखंड के रहने वाले दीपक को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि प्रतिभा और समर्पण की कोई सीमा नहीं होती, और ऐसे युवाओं का उत्साहवर्धन करना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लगातार मोहम्मद दीपक हमारे टच में है एक सम्मान समारोह के माध्यम से उन्हें सम्मानित किया जाएगा।आज मोहम्मद दीपक नहीं रहता तो बुजुर्ग नहीं बच पाता बजरंग दल के लोगों को एक तरीके से चेतावनी है।