Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक सस्पेंड, शिकायतों और बढ़ते अपराध पर SSP की बड़ी कार्रवाई
Crime, Home Breaking

कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक सस्पेंड, शिकायतों और बढ़ते अपराध पर SSP की बड़ी कार्रवाई

Administrator
Administrator
Author
March 17, 2026 18 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: राजधानी रांची में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक को सस्पेंड कर दिया गया है। यह फैसला लगातार मिल रही शिकायतों और थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनज़र लिया गया।

एसएसपी राकेश रंजन ने मामले की गहन जांच कर तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई सुनिश्चित की। बताया जा रहा है कि प्रकाश रजक के खिलाफ लंबे समय से गंभीर आरोप लग रहे थे। उन पर जमीन कारोबारियों के साथ मिलकर अवैध लाभ लेने का आरोप था, जिसकी शिकायत स्थानीय लोग लगातार कर रहे थे।

अपराध की बढ़ती घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

कांके थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में कई आपराधिक घटनाएं सामने आईं। सुकुरहुट्टू गांव में अपराधियों द्वारा घर में घुसकर फायरिंग की घटना ने लोगों में दहशत फैला दी। वहीं, बोड़ेया स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में चोरी और तोड़फोड़ की वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

मामला तब और गंभीर हो गया जब एक आदिवासी महिला ने थानेदार के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई।

जांच के बाद तुरंत एक्शन

लगातार बढ़ते दबाव और शिकायतों को देखते हुए एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकाश रजक को सस्पेंड कर दिया गया। एसएसपी ने साफ कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जनता का विश्वास बनाए रखना प्राथमिकता है।

पांच थानों में फेरबदल

इस कार्रवाई के साथ ही एसएसपी ने रांची के कई थानों में फेरबदल करते हुए नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की है।

कुणाल कुमार – कांके

नितिन कुमार – डेली मार्केट

सनोज चौधरी – कोतवाली

लव कुमार सिंह – लोअर बाजार

अरुण महथा – धुर्वा

इस बड़े प्रशासनिक कदम को रांची पुलिस व्यवस्था में सुधार की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.