Ranchi: Doordarshan Kendra Ranchi अपने दर्शकों के लिए तीन नए धारावाहिक पेश करने जा रहा है, जिनका प्रसारण DD Jharkhand पर होगा. इनमें हास्य, रहस्य और पारिवारिक भावनाओं का मिश्रण देखने को मिलेगा.
पारिवारिक कॉमेडी तिकड़मबाज — हर शनिवार रात 8 बजे
सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज़ अखड़ा 0 KM — हर शुक्रवार रात 8 बजे
पारिवारिक ड्रामा पगडंडियाँ — हर रविवार रात 8 बजे
Ranchi से तैयार ये तीनों शो स्थानीय संस्कृति, रोमांच और रिश्तों की संवेदनाओं को लेकर दर्शकों के सामने आएंगे। दूरदर्शन को उम्मीद है कि ये धारावाहिक दर्शकों के बीच खास लोकप्रिय होंगे.