Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आगामी 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होने चाहिए। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की कि सभी मतदान केंद्रों पर पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाए और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकी जा सके।
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा भी जरूरी
मरांडी ने कहा कि मतदान के बाद मतपेटियों को सुरक्षित माहौल में स्ट्रांग रूम में रखा जाए। साथ ही, स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्र—दोनों जगह पैरा मिलिट्री बल और सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य होनी चाहिए, ताकि परिणामों की विश्वसनीयता पर कोई सवाल न उठे।
सरकार और प्रशासन पर उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर भरोसा न होने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सरकार की मंशा चलती तो राज्य में निकाय चुनाव ही नहीं होते और हाई कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद ही चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। उन्होंने राज्य के पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि ऐसे हालात में पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना बेहद जरूरी