Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
बीआईटी क्षेत्र फायरिंग मामला सुलझा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Crime

बीआईटी क्षेत्र फायरिंग मामला सुलझा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Administrator
Administrator
Author
February 19, 2026 13 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: राजधानी रांची के बीआईटी ओपी क्षेत्र स्थित विकास चौक के पास 13 दिन पहले हुई फायरिंग की घटना का खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया। संवाददाता सम्मेलन में सिटी एसपी पारस राणा ने पूरे मामले की जानकारी दी।

सिटी एसपी ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए गैंगस्टर राहुल ने अपने गुर्गों को भेजा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अपराधियों में ओरमांझी निवासी अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटू, विशाल मुंडा, हजारीबाग के करण उरांव, रामगढ़ के सेंटू सिंह और रामानंद कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी घटना को अंजाम देने के बाद फरार होने की फिराक में थे, लेकिन तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें दबोच लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा गोलियां, ब्लू रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, छह मोबाइल फोन, हेलमेट, कपड़े और चप्पल बरामद किए हैं। बरामद सामानों को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सिटी एसपी ने कहा कि राजधानी में आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.