Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
बोकारो के चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में आग, CISF की तत्परता से टली बड़ी तबाही
Home

बोकारो के चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में आग, CISF की तत्परता से टली बड़ी तबाही

Administrator
Administrator
Author
March 30, 2026 57 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

बोकारो: दामोदर घाटी निगम (DVC) के चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में रविवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग कॉल हैंडलिंग प्लांट के एमसीसी (MCC) सेक्शन से जुड़े मेक-2 क्षेत्र में करीब 7 बजे के आसपास लगी, जिसके बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और पूरे इलाके में धुआं फैल गया।

आग की भयावहता को देखते हुए प्लांट कर्मियों में दहशत का माहौल बन गया और बड़े नुकसान की आशंका जताई जाने लगी। हालांकि, सूचना मिलते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।

CISF की तत्परता से बचा प्लांट

अधिकारियों के अनुसार, अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो प्लांट को करोड़ों का नुकसान हो सकता था और उत्पादन भी प्रभावित होता। CISF और अग्निशमन दल की मुस्तैदी से आग को फैलने से रोक दिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

कॉल हैंडलिंग प्लांट प्रभावित

इस घटना में कॉल हैंडलिंग प्लांट के एमसीसी पैनल को नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण कन्वेयर बेल्ट को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा और काम प्रभावित हुआ। हालांकि, अन्य इकाइयों का संचालन सामान्य बना हुआ है और उत्पादन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।

जांच शुरू, नुकसान का आकलन जारी

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्लांट में कामकाज सामान्य करने की प्रक्रिया जारी है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.