Ranchi: राजधानी रांची के सिल्ली अंचल कार्यालय में पदस्थापित एक अमीन को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अमीन जमीन नापी की रिपोर्ट और नक्शा उपलब्ध कराने के नाम पर आवेदक से घूस की मांग कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, जमीन मापी से संबंधित कार्य के लिए पीड़ित ने अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि रिपोर्ट और नक्शा देने के एवज में अमीन ने 8 हजार रुपये की मांग की। इसकी शिकायत संबंधित एजेंसी से की गई, जिसके बाद जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
प्रशासन की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम के रूप में देखा जा रहा हैं।