Ranchi: रूस ने अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए WhatsApp, YouTube, Facebook और Instagram को ब्लॉक कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब रूस में लोग इन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. इससे पहले सरकार ने Telegram पर भी बैन लगाया था.
राष्ट्रीय DNS सिस्टम से हटाए गए डोमेन
रूसी सरकार ने इन वेबसाइट्स के डोमेन को देश के राष्ट्रीय DNS सिस्टम से हटा दिया है. यह सिस्टम सरकारी एजेंसी Roskomnadzor की निगरानी में काम करता है और “सॉवरेन इंटरनेट” कानून के तहत इंटरनेट कंट्रोल लागू करता है.
अंतरराष्ट्रीय मीडिया और Tor ब्राउजर भी ब्लॉक
सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि BBC, Deutsche Welle और Radio Free Europe जैसी अंतरराष्ट्रीय मीडिया वेबसाइट्स पर भी रोक लगा दी गई है. इसके अलावा Tor Browser को भी ब्लॉक कर दिया गया है.
पहले से कई सेवाओं पर पाबंदी
गौरतलब है कि रूस में पहले ही WhatsApp और Telegram की कॉलिंग सर्विस पर बैन है. वहीं, पिछले साल FaceTime और Snapchat को भी देश में ब्लॉक किया जा चुका है.