जमशेदपुर: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की तेहरान में कथित रूप से अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए संयुक्त हवाई हमले में मृत्यु की खबर के बाद जमशेदपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने इसमें भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump और इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश जताया।
मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस हमले से पूरी दुनिया के मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा, “आपने एक को मारा है, लेकिन अब हर घर से खामेनेई निकलेगा।”
प्रदर्शन के बाद लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आयतुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की और शांति एवं एकजुटता का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।