कांके स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, यह क्रिसमस गैदरिंग का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भोजपुरी, हिंदी और पंजाबी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं, इस वीडियो के सामने आने के बाद सरकारी अस्पताल की गरिमा और अनुशासन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि मरीजों के इलाज के लिए बने अस्पताल परिसर में इस तरह के मनोरंजन और धार्मिक आयोजन के आधार पर भी सवाल उठ रहे हैं। साथ ही कार्यक्रम में शामिल कुछ भोजपुरी गानों को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और भविष्य में अस्पताल में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने के लिए कड़े नियम लागू किए जाएंगे।