हजारीबाग: नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 36 के पार्षद अविनाश यादव ने जीत दर्ज कर ली है। मतदान में अविनाश यादव को कुल 22 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रश्मि प्रिया को 13 मत प्राप्त हुए।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक वार्ड पार्षद ने विरोध जताते हुए वॉकआउट कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए सदन में हलचल का माहौल बन गया। हालांकि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया गया, जिसमें अविनाश यादव को बहुमत मिला और वे डिप्टी मेयर पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए।
जीत की घोषणा के बाद नगर निगम परिसर में उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया।