Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
Bokaro: विष्णुगढ़ कांड पर जेएमएम का प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना
Home

Bokaro: विष्णुगढ़ कांड पर जेएमएम का प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना

Administrator
Administrator
Author
April 2, 2026 10 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Bokaro: विष्णुगढ़ हत्याकांड को लेकर बोकारो में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिला और महानगर समिति के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा चौक पर कार्यकर्ताओं ने जुटकर आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान जेएमएम महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम देवी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी दोहरी नीति अपनाकर राज्य में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मासूम बच्ची के हत्याकांड में आरोपी का भाजपा से संबंध होना बेहद गंभीर मामला है।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को अंदर तक झकझोर देती हैं और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

वहीं, जेएमएम नेत्री नियति डे ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी इस संवेदनशील मामले को भी राजनीतिक रंग देने में लगी है, जबकि सच्चाई अब सामने आ चुकी है।

जेएमएम नेताओं ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.