Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
Hazaribag: ऑपरेशन मुस्कान: हजारीबाग पुलिस ने 135 मोबाइल लौटाए
Home

Hazaribag: ऑपरेशन मुस्कान: हजारीबाग पुलिस ने 135 मोबाइल लौटाए

Administrator
Administrator
Author
February 14, 2026 8 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Hazaribag: हजारीबाग जिले में आम नागरिकों के गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन ‘मुस्कान’ के तहत सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष तकनीकी टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग की मदद से जिले के विभिन्न इलाकों से कुल 135 मोबाइल फोन बरामद किए.

इन मोबाइल फोनों को उन मामलों के आधार पर चिन्हित किया गया, जिनमें नागरिकों ने अपने फोन गुम होने या चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और तकनीकी साक्ष्यों के सहारे अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद किए.

शुक्रवार, 14 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी 135 बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सौंपे गए। अपने खोए फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था. इस मौके पर लोगों ने पुलिस की तत्परता और प्रयासों की सराहना की.

पुलिस की अपील:

यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो तुरंत नजदीकी थाने में प्राथमिकी या सनहा दर्ज कराएं, ताकि समय रहते तकनीकी कार्रवाई कर बरामदगी सुनिश्चित की जा सके.

हजारीबाग पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए वह लगातार सक्रिय रहेगी.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.