Sahebganj: साहिबगंज जिले के बारहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल के आयुष की मौत से सनसनी फैल गई. कुछ दिन पहले गांव के पास स्थित तालाब से एक नाबालिग का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान आयुष के रूप में हुई. पहले मामला हादसा माना जा रहा था, लेकिन जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया.
मां और ममेरे भाई का रिश्ता बना मौत की वजह
पुलिस जांच में पता चला कि आयुष की मां मीनू देवी और उसके ममेरे भाई रोहित साहा के बीच नाजायज संबंध थे। 7 फरवरी की रात आयुष ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. बदनामी के डर से दोनों ने मिलकर आयुष का गला घोंट दिया और शव को तालाब में फेंक दिया.
दोनों आरोपी गिरफ्तार
बारहरवा थाना पुलिस ने कांड संख्या 28/2026 दर्ज कर मामले की जांच की और आरोपी मीनू देवी व रोहित साहा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस पूरे मामले का खुलासा साहिबगंज के एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने किया. गांव में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है.