Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
आजसू कार्यालय में सदस्यता मिलन समारोह, सुदेश महतो ने नए सदस्यों का किया स्वागत
Politics

आजसू कार्यालय में सदस्यता मिलन समारोह, सुदेश महतो ने नए सदस्यों का किया स्वागत

Administrator
Administrator
Author
February 11, 2026 12 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: राजधानी रांची के हरमू स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में बुधवार को सदस्यता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत पारंपरिक तरीके से पार्टी का पट्टा पहनाकर और माला पहनाकर किया गया. स्वयं पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने सभी नए सदस्यों का अभिनंदन किया और उन्हें संगठन में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं.

संबोधन में क्या बोले सुदेश महतो?

अपने संबोधन में सुदेश महतो ने कहा कि जब पार्टी और संगठन में सकारात्मक सोच वाले लोग जुड़ते हैं, तो इससे संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलती है. ऐसे लोग पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

नगर निकाय चुनाव पर प्रतिक्रिया

मीडिया से बातचीत के दौरान सुदेश महतो ने राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर कहा कि जिस तरह की प्रक्रिया के तहत चुनाव कराए जाने की बात कही जा रही है, उससे भविष्य में कई तरह की शिकायतें सामने आ सकती हैं. उन्होंने संकेत दिया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर सरकार को और गंभीरता से विचार करना चाहिए.

बजट सत्र को लेकर सरकार से सवाल

झारखंड के आगामी बजट सत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को पहले यह आकलन करना चाहिए कि पिछले बजट में जिन- जिन सेक्टरों के लिए प्रावधान और वादे किए गए थे, वे जमीन पर कितने उतरे हैं.

लोकसभा अध्यक्ष से जुड़े नोटिस पर बयान

लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव से जुड़े नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुदेश महतो ने कहा कि वह इसे संसदीय गतिविधि का स्वाभाविक हिस्सा मानते हैं

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

बजट सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.