द्वितीय ऑल इंडिया जजेस बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन बेहद ही रूपांचक मुकाबले के साथ रविवार को राजधानी रांची के खेल गांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में हुआ देश के विभिन्न उच्च न्यायालय से आए जज खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया मेंस सिंगल फाइनल में मुंबई हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति फरहान परवेज ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान के द्वारा विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी. उन्होंने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को न्यायपालिका के सदस्यों के शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य एवं खेल भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया