रांची: रांची नगर निगम ने महावीर जयंती के अवसर पर शहर में विशेष निर्देश जारी किए हैं। जारी सूचना के अनुसार, दिनांक 31 मार्च 2026 को पूरे रांची नगर निगम क्षेत्र में सभी बूचड़खाने तथा मांस, मछली और मुर्गा बेचने वाली दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दिन किसी भी प्रकार की मांसाहारी सामग्री की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करते हुए यदि कोई दुकान खुली पाई जाती है या बिक्री करते हुए पकड़ी जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह निर्णय महावीर जयंती के धार्मिक महत्व और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। निगम प्रशासन ने सभी दुकानदारों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।