विगत गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड की कृषि मंत्री पत्रकारों से रूबरू होकर उनके सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय बजट पर अपनी राजनीतिक प्रतिक्रिया व्यक्त की है झारखंड के कृषि मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से इस बार के केंद्रीय बजट के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में विदेशी प्रोडक्ट, मशीनरी को एंट्री भारतीय बाजार में मिल चुकी है. भारत देश के किसान आज के समय में किस हद तक मजबूत है और किस हद तक विदेशी प्रोडक्ट के बाजार को भारतीय किसान कंप्लीट कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस देश के रीड में इन सभी चीज का बहुत हद तक प्रभाव पड़ेगा.
वही असम के विषय पर शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि असम के आदिवासियों की आप बीती को यदि नजदीकी और गहराई से जानने का प्रयास किया जाए तो लगेगा कि देश के अंदर ही वहाँ पर अलग सा देश है और अलग सा शासन है. नीचे स्तर के लोगों का सुनने और उनको न्याय देने के लिए कोई नहीं है