Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक लाइसेंसी हथियार धारकों को थानों में हथियार जमा करने का आदेश जारी नहीं किया गया है.
आदित्य साहू ने कहा कि इससे लगता है सरकार भय और आतंक के माहौल में चुनाव कराना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों का मनोबल पहले से बढ़ा हुआ है और सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है. साहू ने मांग की कि निष्पक्ष चुनाव के लिए तुरंत हथियार जमा कराने का निर्देश जारी किया जाए.