Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
छोटे शहर के लड़के को मिला मौका, सीरियल में बतौर मुख्य किरदार का निभा रहे हैं रोल
Lifestyle, National

छोटे शहर के लड़के को मिला मौका, सीरियल में बतौर मुख्य किरदार का निभा रहे हैं रोल

Administrator
Administrator
Author
October 7, 2025 56 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

.कहते हैं दिल में कुछ करने के जज्बा हो, और सच्ची लगन और मेहनत हो तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं..... ऐसा ही कुछ कर दिखाया है पाकुड़ के हिरणपुर के लाल ने, उनकी सच्ची लगन और मेहनत और दिल में कुछ कर गुजरने की जज्बा ने उन्हें एक्टर बना दिया.....पाकुड़ जिले के हिरणपुर के रहने वाला कुणाल शील ने अब सीरियल में बतौर मुख्य किरदार का रोल निभा रहे हैं..... कुणाल हिरणपुर का रहने वाले हैं और उन्होंने प्राथमिक शिक्षा हिरणपुर शिशु मंदिर से किया हैं...... कुणाल बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे..... और उनके माता-पिता ने भी उनका पूरा समर्थन किया.... कुणाल हिरणपुर स्थित अपने आवास के छत पर डांस किया करते थे डांस करते-करते कुणाल एल्बम में भी काम किया और उसके बाद धीरे-धीरे कदम आगे बढ़ाता गया और उन्होंने मॉडलिंग भी किया.....और आज कुणाल बांग्ला चैनल स्टार जालशा में गीता एल एल बी सीरियल में बतौर मुख्य किरदार निभा रहे हैं.... इस सीरियल में उनका नाम स्वास्तिक मुखर्जी हैं जो मुख्य नायक के किरदार निभा रहे हैं.. इस सीरियल में उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है..... एक्टर कुणाल का कहना है कि अगर आप सच्ची मेहनत लगन और माता-पिता का आशीर्वाद अगर आपके ऊपर रहती है तो निश्चित तौर पर आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं..... कुणाल बता रहे हैं कि यह उनकी पहली सीढ़ी है आगे उन्हें बहुत कुछ करना है..... उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में भी बहुत ऐसे प्राकृतिक सौंदर्य है जिस पर कार्य किया जा सकता हैं...... उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र में भी जरूर कुछ बेहतर कार्य करूंगा...... निश्चित तौर पर उन युवाओं को सीखने की जरूरत है कुणाल से प्रेरित होने की जरूरत है जो कहते हैं कि छोटे शहर या छोटे इलाके में रहने वाले लोग कुछ नहीं कर सकते हैं..... कुणाल शील ने यह साबित कर दिया है कि अगर आपके पास सच्ची मेहनत और लगन हो तो आपकी चाहत जरूर पूरा होगा ..और आज कुणाल एक्टर बन गया है और बांग्ला टीवी सीरियल में धमाल मचा रहा है......

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

दीपिका पादुकोण सलमान खान

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.