Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधानसभा के बजट सत्र-2026 के दौरान राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के तहत आयोजित प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा में NeVA सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया.
विधायी कामकाज होगा आसान और तेज
मुख्यमंत्री ने कहा कि NeVA के जरिए विधायी कार्य सरल, समयबद्ध और पेपरलेस होंगे. अब सदस्यों को प्रश्न डालने या अन्य कागजी प्रक्रियाओं के लिए देर रात तक विधानसभा आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे सदस्यों और कर्मचारियों दोनों को सहूलियत होगी.
देश के कई राज्यों में पहले से लागू
उन्होंने बताया कि देश के करीब 20 राज्यों में NeVA के माध्यम से डिजिटल तरीके से कामकाज शुरू हो चुका है और झारखंड भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है.
सभी विधायकों को मिले टैबलेट
कार्यक्रम में अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, सभी मंत्री, विधायक, अधिकारी और विधानसभा कर्मी उपस्थित रहे. इस मौके पर सभी माननीय सदस्यों को टैबलेट भी प्रदान किए गए.