Patna: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की दो दिन की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है. उनकी जमानत याचिका पर अदालत आज सुनवाई करेगी. फैसला होगा कि उन्हें रिहा किया जाए या हिरासत बढ़ाई जाए. पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बिहार में सियासी माहौल गरमा गया है. कांग्रेस और आरजेडी ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है, जबकि एनडीए का कहना है कि यह सामान्य कानूनी प्रक्रिया है. गिरफ्तारी के विरोध में कई जिलों में प्रदर्शन हुए और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला भी जलाया गया. पप्पू यादव को 1995 के एक पुराने धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया था. तबीयत खराब होने के कारण वे पीएमसीएच में भर्ती थे, जहां से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.
अब सबकी नजर अदालत के फैसले पर टिकी है.