Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
बजट सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण पर सियासत तेज, पक्ष-विपक्ष आमने-सामने
Home, Politics

बजट सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण पर सियासत तेज, पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Administrator
Administrator
Author
February 19, 2026 16 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हुआ। सत्र का शुभारंभ राज्यपाल के अभिभाषण के साथ किया गया। गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर के बाहर विधायकों ने अभिभाषण पर अपनी-अपनी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं दीं।

जयराम महतो ने उठाए सवाल

जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने कहा कि राज्यपाल अपने अभिभाषण में वही बातें रखते हैं, जो सरकार द्वारा लिखकर दी जाती हैं। उनके अनुसार, भाषण में सिर्फ सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया गया, जबकि जमीनी समस्याओं पर पर्याप्त चर्चा नहीं हुई।

हेमलाल मुर्मू ने जताई कृतज्ञता

झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने राज्यपाल के अभिभाषण पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार संतुलित और जनहितकारी तरीके से काम कर रही है और उसी का प्रतिबिंब अभिभाषण में दिखाई दिया।

भूषण तिर्की ने किया समर्थन

सत्ता पक्ष के विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि महामहिम द्वारा पढ़े गए अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का वास्तविक उल्लेख है। उन्होंने इसे विकासोन्मुखी सोच का दस्तावेज बताया।

उज्ज्वल दास ने साधा निशाना

भाजपा विधायक उज्ज्वल दास ने अभिभाषण की आलोचना करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से स्क्रिप्टेड था और इसमें सच्चाई कम, दावे ज्यादा थे। उन्होंने इसे “झूठ का पुलिंदा” करार दिया।

राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर सदन के भीतर चर्चा से पहले ही बाहर सियासी बयानबाजी तेज हो गई, जिससे बजट सत्र के दौरान तीखी बहस के संकेत मिल रहे है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

बजट सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.