Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
बुंडू में आदित्य साहू की चुनावी बैठक, भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश
Politics

बुंडू में आदित्य साहू की चुनावी बैठक, भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश

Administrator
Administrator
Author
February 19, 2026 9 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Bundu: नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार देर शाम आदित्य साहू अचानक बुंडू पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की।

बैठक के दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे झारखंड में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और कार्यकर्ताओं का उत्साह जीत की कुंजी बनेगा।

इस अवसर पर उन्होंने बुंडू की जनता से भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेश उरांव के पक्ष में मतदान करने और भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

पत्रकारों से बातचीत में आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार विकास के मुद्दों पर विफल रही है और जनता बदलाव चाहती है।

प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और चुनावी माहौल और तेज हो गया है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.