Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
रांची के डोरंडा में लग्जरी कार का कहर: युवक को बोनेट पर घसीटा, घर ले जाकर की पिटाई
Crime

रांची के डोरंडा में लग्जरी कार का कहर: युवक को बोनेट पर घसीटा, घर ले जाकर की पिटाई

Administrator
Administrator
Author
February 17, 2026 13 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: राजधानी रांची के पॉश इलाके डोरंडा में ‘हिट एंड रन’ जैसी सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक मामूली विवाद के बाद मर्सिडीज कार चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी. आरोप है कि इसके बाद युवक को कार की बोनेट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक सड़कों पर घुमाया गया.

जवानों पर भी चढ़ाने की कोशिश

रास्ते में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने जब कार रोकने का इशारा किया, तो चालक ने उन्हें भी धक्का मारने का प्रयास किया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार नहीं रोकी गई और युवक को बोनेट पर लटकाए ही आगे बढ़ती रही.

घर ले जाकर की मारपीट

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को अपने घर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीछा करते हुए आरोपी के ठिकाने तक पहुंची.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंधक बनाए गए युवक को मुक्त कराया. युवक डरा हुआ और घायल बताया जा रहा है. आरोपी, जो पेशे से वकील बताया जा रहा है, को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में इस्तेमाल की गई लग्जरी मर्सिडीज कार भी जब्त कर थाने लाई गई है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.