Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
रांची में मतदान कर्मी रवाना, 23 फरवरी को मेयर और 53 वार्डों में मतदान
Politics

रांची में मतदान कर्मी रवाना, 23 फरवरी को मेयर और 53 वार्डों में मतदान

Administrator
Administrator
Author
February 22, 2026 31 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: राजधानी रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रांची नगर निगम के महापौर समेत 53 वार्ड पार्षद पदों के लिए 23 फरवरी को मतदान सुनिश्चित किया गया है। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

इसी क्रम में आज मोराबादी मैदान से सुरक्षा कर्मियों और मतदान कर्मियों को संबंधित वार्डों के लिए रवाना किया गया। सभी कर्मियों को मतदान से जुड़ी आवश्यक सामग्रियों के साथ भेजा गया है। प्रशासन का कहना है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारु मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

मतदान कर्मियों को पहले ही तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्हें मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन और अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही बताया गया है कि मतदाता 12 प्रकार के मान्य पहचान पत्रों में से किसी एक के आधार पर अपना वोट डाल सकते हैं।

निर्देश के अनुसार, मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतपेटियों से भरे पायलट बॉक्स को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित केंद्र पर सुरक्षित जमा कराया जाएगा।

सुरक्षा के लिहाज से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदाता भयमुक्त माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। प्रत्येक मतदान दल के साथ सुरक्षा पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा स्थानीय थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्ती करने और मतदान केंद्रों पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन को उम्मीद है कि शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से मतदान संपन्न होगा और मतदाता बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेंगे।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

चुनाव सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.