Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
Bokaro: चास नगरनिगम चुनाव में जनसंपर्क के साथ तेज हुई जुबानी जंग, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
Politics

Bokaro: चास नगरनिगम चुनाव में जनसंपर्क के साथ तेज हुई जुबानी जंग, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

Administrator
Administrator
Author
February 20, 2026 37 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

चास: नगरनिगम चुनाव के मद्देनज़र जहां एक ओर प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज़ होती जा रही है। चुनावी मैदान में मुद्दों के साथ अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी खुलकर सामने आ रहा है।

कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। उनके वक्तव्य पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने तीखी टिप्पणी की थी।

इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहर माहथा ने भाजपा नेता पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चास की जनता ने उन्हें विधानसभा चुनाव में ही नकार दिया था, इसी कारण वे अब पूर्व विधायक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का समर्थन खो चुके नेता अब अनावश्यक बयानबाज़ी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

नगरनिगम चुनाव में बढ़ती सियासी तल्खी से साफ है कि मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। एक ओर प्रत्याशी विकास के मुद्दों पर वोट मांग रहे हैं, तो दूसरी ओर नेताओं के बीच जुबानी जंग चुनावी तापमान को और बढ़ा रही है। अब देखना होगा कि जनता इन बयानों को कितना तवज्जो देती है और किसके पक्ष में अपना जनादेश सुनाती है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

चुनाव सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.