Ranchi: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आज जेएसएलपीएस के वार्षिक बैठक की. इस वार्षिक बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ जेएसएलपीएस के अधिकारी मौजूद रहे.
मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि झारखंड की महिलाओं को कैसे और सशक्त और स्वावलंबी बनाया जाए इस पर आज चर्चा हुई है.जीबी के इस बैठक में महिला आजीविका को बेहतर करने, सरकार की जरूरत की चीजों के उत्पादन में जेएसएलपीएस की दीदियों के सहयोग पर चर्चा की गई है जेएसएलपीएस के समूह की महिलाओं को स्वच्छ पेयजल कैसे पहुंचे इस पर भी चर्चा की गई है. मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की सभी विभाग एक साथ मिलकर अगर काम करेंगी और जेएसएलपीएस की दीदियों को सपोर्ट किया जाए तो राज्य में विकास के कार्य और बेहतर होंगे. कुछ कार्य देरी से हो रहे हैं जिसे लेकर विभाग को निर्देश दिया गया है. वहीं विभाग में रिक्त पड़े हुए पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति करने के भी निर्देश दिए गए हैं.