Desk: Assam विधानसभा चुनाव के मतदान के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने वहां की जनता से भावुक अपील की है। उन्होंने मतदान को केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि अधिकार, स्वाभिमान और भविष्य तय करने का निर्णायक अवसर बताया।
अपने संदेश में सीएम ने शोषित और वंचित समाज समेत सभी मतदाताओं से एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का हर एक वोट धनतंत्र, झूठ और अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत है और यही वोट समाज के हक और हिस्सेदारी को सुनिश्चित करता है।
हेमंत सोरेन ने असम की जनता से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि लोगों की एकजुटता न्याय की जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक संग्राम जरूर सफल होगा और इससे उज्ज्वल भविष्य की राह तय होगी।