Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया क्षेत्र में ऐतिहासिक होली का उल्लास पूरे श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया गया। रविवार रात करीब 10:30 बजे परंपरागत विधि-विधान के अनुसार होलिका दहन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए।
चुटिया नगरी की होली अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जानी जाती है। वर्षों पुरानी परंपरा के तहत विधिवत पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने फगुआ गाकर और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
होलिका दहन स्थल पर सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ उपस्थित होकर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की।
चुटिया की ऐतिहासिक होली न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा को भी सशक्त करती है।