Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
झारखंड सरकार का अहम निर्णय: बजट सत्र के मद्देनजर 21 फरवरी को भी खुलेंगे सरकारी कार्यालय
Home, National

झारखंड सरकार का अहम निर्णय: बजट सत्र के मद्देनजर 21 फरवरी को भी खुलेंगे सरकारी कार्यालय

Administrator
Administrator
Author
February 20, 2026 14 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: बजट सत्र के बीच प्रशासनिक तैयारियों को दुरुस्त रखने के लिए झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 21 फरवरी (शनिवार) को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

सामान्यतः सचिवालय और उससे संबद्ध दफ्तरों में शनिवार को अवकाश रहता है, लेकिन विशेष परिस्थितियों को देखते हुए इस दिन को कार्य दिवस घोषित किया गया है।

बजट सत्र को लेकर विशेष व्यवस्था

अधिसूचना में बताया गया है कि षष्टम् झारखंड विधानसभा का पंचम सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक संचालित हो रहा है। 21 फरवरी को विधानसभा की विशेष बैठक प्रस्तावित है। ऐसे में सत्र से संबंधित कार्यों के समयबद्ध निष्पादन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें, ताकि बजट सत्र की कार्यवाही बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

बजट सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.