Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
पलामू में शादी का भोज बना आफत: खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, 10 की हालत गंभीर
Health, Home

पलामू में शादी का भोज बना आफत: खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, 10 की हालत गंभीर

Administrator
Administrator
Author
March 12, 2026 10 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Palamu: झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बोहिता गांव के पोखर पार टोला में शादी के भोज के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। महिलाओं और बच्चों समेत 100 से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जबकि करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पोखर पार टोला निवासी हरिशंकर चंद्रवंशी के बेटे की शादी थी। बुधवार को बारात निकलने से पहले दोपहर में गांव के लोगों के लिए भोज का आयोजन किया गया था। भोज में मेहमानों को पूरी, सब्जी और बुंदिया परोसी गई थी।

भोज के कुछ घंटे बाद ही कई लोगों को उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। रात होते-होते बीमार लोगों की संख्या लगातार बढ़ती गई और गुरुवार सुबह तक यह आंकड़ा 100 से पार पहुंच गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में ही अस्थायी मेडिकल कैंप बनाकर इलाज शुरू किया। अस्पताल में बेड की कमी होने पर कई मरीजों को स्कूल के बरामदे में चटाई बिछाकर ड्रिप लगाई गई और प्राथमिक उपचार दिया गया।

गंभीर हालत वाले 10 मरीजों को एंबुलेंस से लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेदिनीनगर के एमएमसीएच रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर लेस्लीगंज सीएचसी की मेडिकल टीम मौके पर पहुंचकर इलाज और राहत कार्य में जुट गई है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.