Ranchi: रांची के मोरहाबादी स्थित हरिहर सिंह रोड में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना सामने आई है। यहां “प्रीति ज्वैलर्स” नामक ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया और दुकानदार को डराकर चांदी के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी अचानक दुकान में घुसे और हथियार दिखाकर पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। घटना के दौरान इलाके में अफरातफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकलने में सफल रहे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।