Ranchi: राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस लाइन में तैनात 10 सब-इंस्पेक्टर (SI) रैंक के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों में स्थानांतरण किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए अलग-अलग थानों में पदस्थापित किया गया है, ताकि क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।
इन सब-इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला:
दीवाकर कुमार सिंह – सुखदेवनगर थाना
संतोष कुमार यादव – सुखदेवनगर थाना
लुसी रानी – सुखदेवनगर थाना
गोल्डी भगत – धुर्वा थाना
उपेंद्र कुमार दास – पंडरा थाना
स्वरूप भंडारी – अरगोड़ा थाना
दीपक कुमार सिन्हा – लालपुर थाना
सरोज बिरूवा – लालपुर थाना
अनुज प्रसाद यादव – चान्हो थाना
भवेश कुमार रवानी – नगड़ी थाना
पुलिस अधिकारियों के इस तबादले को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। इससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।