Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
शादी से इनकार पर प्रेमिका ने रची साजिश, सुपरवाइजर की गला रेतकर हत्या
Crime

शादी से इनकार पर प्रेमिका ने रची साजिश, सुपरवाइजर की गला रेतकर हत्या

Administrator
Administrator
Author
March 10, 2026 3 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: राजधानी रांची में रश्मि कंसंट्रेशन कंपनी के सुपरवाइजर विजय दास की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. ग्रामीण एसपी ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के आरोप में मृतक की प्रेमिका रोशनी देवी, उसकी बहन सीमा देवी और भाई भूपेश बैठा को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के अनुसार विजय दास और रोशनी देवी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब विजय ने शादी से इनकार कर दिया तो रोशनी देवी ने अपनी बहन और भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची. तीनों ने मिलकर विजय दास की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को बाइक से ले जाकर बेड़ो थाना क्षेत्र के एक कुएं में फेंक दिया.

घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बेड़ो थाना क्षेत्र के एक कुएं से शव बरामद किया. साथ ही आरोपियों के घर से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त किया गया है.

इस मामले में सरायकेला निवासी अजय कुमार दास ने 3 मार्च को डाली थाना में केस दर्ज कराया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.