Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
किसानों के लिए आयोजित कार्यक्रम में अव्यवस्था से नाराज हुए विधायक
National, Politics

किसानों के लिए आयोजित कार्यक्रम में अव्यवस्था से नाराज हुए विधायक

Administrator
Administrator
Author
December 24, 2025 30 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

मनातू-  दिन सोमवार को विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने मनातू प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों के लिए ई-उपार्जन पोर्टल से संबंधित रजिस्ट्रेशन के माध्यम से धान बिक्री करना एवं प्रखंड के किसानों से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित रखी गई थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को ई-उपार्जन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, धान बिक्री का सही समय, धान प्रबंधन तथा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का अधिकतम लाभ कैसे लिया जाए, इस विषय पर जागरूक करना था। जब विधायक पहुंचे प्रखंड स्तर पर भारी अव्यवस्थाएं सामने आईं। किसानों के बैठने के लिए न तो कुर्सियों की समुचित व्यवस्था थी और न ही किसानों कोई सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इन अव्यवस्थाओं को देखकर विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने भड़क उठे। उन्होंने मनातू प्रखंड अंचलाधिकारी सह वीडियो मदन कुमार सुमन से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि बैठने के लिए कुर्सी नहीं है तो पहले ही बता देना चाहिए था। उन्होंने कहा, हम किसान भाइयों से संवाद करने जमीन पर भी बैठ सकते हैं, लेकिन किसानों के सम्मान और सुविधा की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने किसानों से संवाद करते समय कई महत्वपूर्ण बातें रखे और प्रखंड में कई अधिकारियों के प्रति लापरवाही को उजागर किये। विधायक ने किसानों से संवाद के दौरान कहा कि पिछले वर्ष 15 नवंबर से धान की खरीद शुरू हो गई थी, लेकिन इस वर्ष काफी समय बीत जाने के बावजूद अभी तक कई किसानों की धान खरीद और भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाई है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने पैक्स व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि मनातू प्रखंड के नाम पर सिललिया में पैक्स खोला गया है, जो यहां से लगभग काफी दूर है। ऐसे में जिन किसानों के पास साधन नहीं हैं, वे इतनी दूर धान लेकर कैसे जाएंगे वहां उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे जिला प्रशासन से बात करेंगे और यह जानने का प्रयास करेंगे कि आखिर किस आधार पर वहां पैक्स खोला गया है और किसानों से धान की खरीद कैसे की जा रही है। इस जन संवाद कार्यक्रम में प्रखंड के सैकड़ों किसान, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड के कर्मचारी उपस्थित थे। विधायक ने अंत में आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को सरकार और जिला प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि किसानों को धान का उचित मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सके। विधायक ने कहा कि मनातू में पैक्स के माध्यम से ध्यान खरीदारी हो रही है मैं चेतावनी देकर आया हूं अगर किसी तरह से दलाली की कोई शिकायत मिले तो मुझे बताएंगे। मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव,जिला परिषद सदस्य प्रदीप कुमार चवला,मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, उदय यादव,पप्पू सिंह, सहित काफी किसान, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

बजट सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.