झारखण्ड मे डेमोग्राफी चेंज के सवाल पर राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि जिन लोगों ने बाहर से आकर झारखण्ड की डेमोग्राफी को चेंज किया है, .. वे भाजपा के मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि बिहार मे हुए एस आई आर मे पैसठ लाख से अधिक मतदाताओं को बाहर किया गया। लेकिन, निर्वाचन आयोग यह नहीं बता पाई कि उसमे बांग्लादेशी घुसपैठी कितने हैं। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी तो एक बहाना है .. असल मे भाजपा इसके बहाने बहुसंख्यक हिन्दू समुदाय को एकजुट करना चाहती है। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने सदन मे छात्रवृति को लेकर अपनी डिमांड और केंद्र से मिली राशि का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसपर, विपक्ष के किसी नेता का प्रत्युत्तर नहीं आया। उन्होंने कहा कि जिस धान अधिप्राप्ति को लेकर विपक्ष ने सदन को दो दिनों तक बाधित किया, राज्य सरकार ने पंद्रह दिसंबर से राज्य के 774 धान अधिप्राप्ति केंद्र किसानों के लिए खोल दिए हैं।