झारखंड के किसानों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने इस बार 60 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा है. धान की खरीद आज से शुरू हुई.इस बार किसानों को 2450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जा रही है.इसके लिए राज्य में 783 धान क्रय केंद्र बनाये गये हैं.जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी रामगोपाल पांडेय ने बताया कि कल से किसानों को पेमेंट करना शुरू कर दिया जाएगा। 2450 रुपए प्रति क्विंटल का दर रखा गया है। एक किश्त में किसानों को राशि भुगतान किया जाएगा।धान खरीदने के लिए सरकार की ओर से दो करोड रुपए दिया जा चुका है किसानों को कोई भी परेशानी नहीं होगी वहीं किसानों का कहना है धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया नवंबर 15 तारीख के बाद से शुरू हो जानी चाहिए थी अभी थोड़ा विलंब हो गया है ऐसे में बहुत किसान अपनी धानो की बिक्री कर चुके हैं वही भुगतान पर कहा सरकार एक मुस्त भुगतान कर दे तो बहुत अच्छा होगा।