Ranchi: पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौडीहा बाजार और पांकी थाना क्षेत्रों में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर बड़ी कार्रवाई की गई. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कऊवल जंगल में वन भूमि पर करीब 1.5 एकड़ में लगी फसल को पुलिस ने तीन ट्रैक्टर की मदद से नष्ट किया. वहीं पांकी थाना क्षेत्र के पुंडरू व आबून जंगल में वन भूमि की करीब 4 एकड़ और गैर मजरूआ भूमि की 1 एकड़, कुल लगभग 5 एकड़ फसल को नष्ट किया गया. इस कार्रवाई में पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी शामिल रही. अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई होगी. पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी.